• theperfectindia2021@gmail.com
  • Bhopal, Madhya Pradesh
She Inspires
Forbes women list, 50 Not Out: जानिए कौन हैं सैकड़ों करोड़ की मालकिन अनीता डोंगरे

Forbes women list, 50 Not Out: जानिए कौन हैं सैकड़ों करोड़ की मालकिन अनीता डोंगरे

0 0
Read Time:6 Minute, 54 Second

Forbes Asia Pacific to 50 women list: आज कल हर क्षेत्र में महिलाओं का अहम योगदान है। फिर चाहे वो शिक्षा हो या फिर बिजनेस, हर क्षेत्र में उन्होंने अपनी मेहनत से सफलता हासिल की है। भारतीय महिलाएं अपनी काबिलियत से देश और विदेश दोनों जगह खूब नाम कमा रही हैं। एक बात और भी कही जाती है कि कुछ करने का इंसान में हौंसला होना चाहिए, उसके बाद चीजें अपने आप बदलने लगती है। कुछ ऐसे ही पॉजिटिविटी और अपने हौंसले से फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है forbes asia pacific to 50 women list में अपना नाम शुमार करने वाली अनीता डोंगरे (Anita Dongre) ने, जो इंडियन फैशन (fashion designer) वर्ल्ड की सबसे चर्चित नामों में से एक हैं।

अनीता डोंगरे ने अपनी मेहनत और लगन से एक अलग मुकाम हासिल किया है। अनीता के घर में कोई भी महिला बाहर नौकरी नहीं करती थी। बचपन में अनीता की मां अपने बच्चों के लिए कपड़े सिला करती थीं, जिसे देखकर अनीता के मन में भी सिलाई का शौक चढ़ा। कभी उन्होंने 2 सिलाई मशीन से काम शुरू किया था और एक दिन गुस्से में अपना लेबल लॉन्च किया और आज सैकड़ों करोड़ की मालकिन हैं।

anita-dongre

एशिया-प्रशांत क्षेत्र से 50 वर्ष से अधिक आयु की 50 महिलाओं का परिचय जो अपने उद्योगों में नई ऊंचाइयों तक पहुंच रही हैं और क्षेत्र की अगली पीढ़ी को प्रेरित कर रही हैं। मिका ब्रेज़िंस्की और नो योर वैल्यू के साथ साझेदारी में निर्मित, प्रौद्योगिकी, फार्मास्यूटिकल्स, कला और राजनीति और उससे आगे काम करने वाली महिलाओं से मिलें जो यह साबित कर रही हैं कि सफलता किसी भी उम्र में मिलती है।

इंडियन फैशन वर्ल्ड के सबसे चर्चित नामों में से एक हैं अनीता डोंगरे। इस फेमस फैशन डिजाइनर की स्टाइल, सोशल सर्कल और लाइफस्टाइल को देख कोई सोच भी नहीं सकता कि उन्होंने कभी अपनी लाइफ में बुरा दौर भी देखा होगा। हालांकि, ऐसा है नहीं। रिश्तेदारों, समाज, पैसों की कमी और बार-बार खाली हाथ लौटाए जाने जैसी मुसीबतों को पार करने के बाद अनीता डोंगरे को सफलता हासिल हुई है और आज वह जो भी हैं वह सिर्फ और सिर्फ उनके लगन और मेहनत के कारण ही हैं। चलिए जानते हैं अनीता के स्ट्रगलर से 800 करोड़ की कंपनी की मालकिन बनने की कहानी।

anita-dongre

अनीता डोंगरे का जन्म एक सिंधी परिवार में हुआ था। अनीता के घर में कोई भी महिला बाहर नौकरी नहीं करती थी। अनीता के पापा की पोस्टिंग मुंबई में थी। इसलिए उन्हें अलग वातावरण मिला था। इसी वजह से जब अनीता की पढ़ाई खत्म हुई और उन्होंने इंटर्नशिप करना शुरू किया तो पूरा परिवार नाराज हो गया। हालांकि उन्हें अपने माता-पिता से समर्थन मिला।

बहन के साथ मिलकर 300 वर्गफुट के कमरे में शुरू किया था काम

उस वक्त भारत के कॉरपोरेट वर्ल्ड में काम करने वाली महिलाओं के लिए कोई ऐसा ब्रांड नहीं था जो सही रेंज में कपड़े बनाता हो। यह देखकर उनके मन में कामकाजी महिलाओं के लिए कपड़े डिजाइन करने का विचार आया। अनीता ने दो सिलाई मशीन से अपने काम की शुरुआत की। इसके लिए उन्होंने अपने पिता से पैसे उधार लिए थे। डोंगरे ने अपनी बहन के साथ मिलकर 300 वर्गफुट के कमरे में काम शुरू किया था। वह महिलाओं के लिए वेस्टर्न आउटफिट सिलती थीं।

गुस्से में लॉन्च किया अपना लेबल

बिजनेस का शुरुआती दौर अनीता के लिए अच्छा नहीं रहा। उनके बनाए कपड़ों को स्टोर में जगह नहीं दी गई न ही किसी मॉल ने उन्हें अपने यहां शॉप खोलने की जगह दी। जब वे इन्हें शॉप्स पर लेकर जाती थीं तो सभी उन कपड़ों को रिजेक्ट कर देते थे। क्योंकि वे ट्रेंड के मुताबिक नहीं होते थे। बार-बार रिजेक्ट होने पर अनीता को गुस्सा आ गया। 1995 में उन्होंने अपना एक लेबल लॉन्च किया। इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी कंपनी AND Designs India Ltd में चार अलग सब-कंपनीज काम करती हैं। उनके स्टोर्स भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं।

कैटरीना कैफ से लेकर सोनाली बेंद्रे के लिए डिजाइन कर चुकी हैं ड्रेस

अनीता डोंगरे इंडियन फैशन वर्ल्ड की सबसे चर्चित नामों में से एक हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। अनीता के घर में कोई भी महिला बाहर नौकरी नहीं करती थी। बचपन में अनीता की मां अपने बच्चों के लिए कपड़े सिला करती थीं, जिसे देखकर अनीता के मन में भी सिलाई का शौक चढ़ा। डोंगरे ने कैटरीना कैफ से लेकर सोनाली बेंद्रे तक के लिए ड्रेस डिजाइन किए हैं।

अनीता को एक बात का पछतावा भी है। वह मानती हैं कि अगर वह अपने ब्रैंड को पहले ही शुरू कर देतीं तो शायद उसके कारण जो समय बर्बाद हुआ वह न होता। हालांकि, अनीता को अभी भी अपने काम में सुकून ही मिलता है। सुबह 9 बजे से वह काम शुरू करती हैं जो दिनभर चलता ही रहता है, लेकिन यह उन्हें थकाता नहीं क्योंकि उन्हें अपने काम से प्यार है। वैसे आपको बता दें कि अनीता के ग्राहकों में बीटाउन सिलेब्रिटीज के साथ ही विदेश के भी नामी लोग शामिल हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
0

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *