• theperfectindia2021@gmail.com
  • Bhopal, Madhya Pradesh
General
सुपर 100 वुमन की Inspirational Success Stories : Falguni Nayar

सुपर 100 वुमन की Inspirational Success Stories : Falguni Nayar

0 0
Read Time:4 Minute, 32 Second

Theperfectindia. इंडियन विमेन देश की हर फील्ड में अपना परचम लहरा रही हैं। यही वजह है कि हुरुन इंडिया (IIFL Wealth Hurun India Rich List 2022) ने जुलाई में भारत की सबसे धनवान महिलाओं की सूची जारी की तो कई महिलाओं को टॉप रक देखकर सब हैरान रह गए। इस लिस्ट में नायका की (Nykaa’s) फाल्गुनी नायर ने बहुत तेजी से ग्रोथ करते हुए सफलता की नई ईबारत लिखी है। पिछले साल, फाल्गुनी नायर सूची में 169वें स्थान पर थी और इस वर्ष, वह 33वें स्थान पर रही। इस समय नायर के पास लगभग 38,700 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Nykaa की संस्थापक फाल्गुनी नायर की कहानी…

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Nykaa की संस्थापक फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) की कहानी काफी दिलचस्प है। कहते हैं कि गुजराती जहां भी जाते हैं छा जाते हैं। फाल्गुनी नायर भी गुजराती परिवार (gujarati family) से हैं। हालांकि, उनकी परवरिश मुंबई महाराष्ट्र में हुई है। फाल्गुनी के पिता एक व्यापारी थे और एक छोटी बियरिंग कंपनी चलाते थे। वह सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से बीकॉम में स्नातक हैं और भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद से स्नातकोत्तर हैं।

अब फाल्गुनी नायर भारत की सफल बिजनेस विमेन (Entrepreneur) कहलाती हैं। फाल्गुनी शेल्फ मेड महिला अरबपति (Billionaire) हैं। फाल्गुनी ने विरासत में मिली किसी कंपनी या माता पिता के पैसों के बलबूते अपना ये मुकाम नहीं बना,या बल्कि उन्होंने अपनी कामयाबी की कहानी खुद लिखी है। आज Nykaa कंपनी के प्रोडक्ट्स को घर-घर में आम साधारण महिला इस्तेमाल करती करती है और इस ब्रांड को पहचानती है।

फाल्गुनी नायर कीपर्सनल लाइफ…

58 साल की फाल्गुनी नायर का जन्म 19 फरवरी 1963 को हुआ था। फाल्गुनी नायर के पति संजय नायर लाइफस्टाइल रिटेल कंपनी नायका के संस्थापक और सीईओ हैं। फाल्गुनी नायर ने एएफ फर्ग्यूसन एंड कंपनी से अपने करियर की शुरुआत की। फिर कोटक महिंद्रा बैंक के साथ करीब 18 साल तक जुड़ी रहीं। फाल्गुनी कोटक महिंद्रा इन्वेस्टमेंट बैंक की प्रबंध निदेशक और सिक्योरिटीज में निदेशक भी रह चुकी हैं।

नायका में हैं 1600 कर्मचारी…

फाल्गुनी ने साल 2012 में नायका की शुरुआत की। नायका एक ब्यूटी और पर्सनल केयर से जुड़ी कंपनी है। अब नायका के 35 स्टोर हैं और फैशन से जुड़े 4,000 से ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट्स हैं। नायका में फाल्गुनी 1600 से अधिक लोगों की टीम को लीड करती हैं। नायका शुरू करने के 10 साल के भीतर फाल्गुनी नायर ने कंपनी को उस मुकाम तक पहुंचा जिसे हासिल करने में लोगों को दशकों लग जाते हैं।

बड़ी कंपनी की नौकरी छोड़ शुरू किया अपना का…

फाल्गुनी नायर ने 50 की उम्र में बिना किसी अनुभव के नायका की शुरुआत की थी। एक इन्टरव्यू में उन्होंने कहा था कि ‘मुझे उम्मीद है कि नायका की कहानी आप में से प्रत्येक को अपने जीवन की नायक/नायिका बनने के लिए प्रेरित कर सकती है’। इस कंपनी Nykaa का 50 फीसदी हिस्सा फाल्गुनी नायर के पास ही है। FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स, Nykaa की पैरेंट कंपनी है और यह स्टॉक एक्सचेंज में प्रवेश करने वाली भारत की अब तक की पहली महिला-नेतृत्व वाली कंपनी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
0

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *