• theperfectindia2021@gmail.com
  • Bhopal, Madhya Pradesh
General
सुपर 100 वुमन की Story : रोशनी नाडर

सुपर 100 वुमन की Story : रोशनी नाडर

0 0
Read Time:5 Minute, 33 Second

Theperfectindia desk. हुरुन इंडिया (Hurun India) ने जुलाई 2022 में भारत की सबसे धनवान महिलाओं की सूची जारी की है। इसमें एचसीएल ( Hindustan Computer Limited) टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नाडर (Roshni Nadar) मल्होत्रा लगातार दूसरे साल सबसे धनवान बनीं हैं। 2021 में उनकी संपत्ति 54 फीसदी बढ़कर 84, 330 करोड़ रुपए हो गई। जब

रोशनी नाडर की बिजनेस वुमन की यात्रा किसी प्रेरणा से कम नहीं है। हमें उम्मीद है कि आपको भारत की सबसे प्रभावशाली महिला उद्यमी की सच्ची प्रेरक सफलता की कहानी पसंद आएगी। वह हम सभी के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं। महिला उद्यमी जो एक सफल महिला उद्यमी बनना चाहती हैं, उनकी प्रेरक कहानी आपको प्रोत्साहित कर सकती है। बिजनेसमैन लोग किसी भी अवसर को हाथ से जाने नहीं देते। वैसा ही रोशनी नाडर ने किया। रोशनी 28 साल की थी, तभी से उन्होंने पिता के साथ एचसीएल के काम को समझना शुरू कर दिया था।

40 साल की रोशनी नाडर लगातार दूसरे साल नंबर 1 पर बनी हुई हैं। रोशनी नाडर मल्होत्रा ​​एक अरबपति व्यवसायी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज की अध्यक्ष और भारत में आईटी कंपनी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं। वह एचसीएल के संस्थापक और अरबपति उद्योगपति शिव नादर की इकलौती संतान हैं। 2019 में, वह फोर्ब्स वर्ल्ड की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 54 वें स्थान पर थीं।

जिस उम्र में बच्चों की शादी करने के लिए पेरेंट्स परेशान रहते हैं, उसी उम्र में 29 साल की रोशनी नाडर ने आईटी कंपनी एचसीएल की कमान संभाली। अब 84, 330 करोड़ रुपए की दौलत के साथ 40 वर्षीय रोशनी देश की सबसे अमीर महिला हैं। 2019 में दुनिया की सबसे ताकतवर 100 महिलाओं में जगह बना चुकीं रोशनी नाडर ने अपने करियर की शुरुआत मीडिया जगत से की थी, लेकिन फिर अपने पैरेंटल बिजनेस से जुड़ गईं। 2009 में महज 27 साल की उम्र में एचसीएल से जुड़ने वालीं रोशनी नाडर मल्होत्रा की पर्सनल लाइफ काफी दिलचस्प है। रोशनी नाडर ने लंबे रिलेशनशिप के बाद नवंबर, 2009 में शिखर मल्होत्रा से शादी की थी।

नई दिल्ली में जन्मी और पली-बढ़ी, रोशनी नाडर ​​​​ने अपनी स्कूली शिक्षा वसंत वैली स्कूल से की और संयुक्त राज्य अमेरिका के इलिनोइस में नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातकोत्तर हैं। नाडर, वन्य जीवन और संरक्षण के बारे में भी बहुत काम करती हैं। 2018 मेंउन्होंने द हैबिट्स ट्रस्ट की स्थापना की, जिसका उद्देश्य देश के प्राकृतिक आवासों और स्वदेशी प्रजातियों की रक्षा करना है। 40 वर्षीय रोशनी वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम के यंग ग्लोबल लीडर्स इनिशिएटिव की पूर्व छात्रा भी हैं, जो अगली पीढ़ी के नेताओं का एक समुदाय है।

वाइल्डलाइफ पसंद है…

एमबीए करने वाली रोशनी की अपने पति शिखर मल्होत्रा से पहली मुलाकात कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। खुद रोशनी ने फोर्ब्स को शादी से पहले दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बीते 7 सालों से शिखर के साथ रिलेशनशिप में हैं। शादी से पहले शिखर मल्होत्रा होंडा कार कंपनी के डिस्ट्रिब्यूटर के तौर पर काम करते थे। हालांकि, शादी के बाद वह भी एचसीएल से ही जुड़ गए। फिलहाल शिखर मल्होत्रा एचसीएल हेल्थकेयर के वाइस चेयरमैन के तौर पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा नाडर फैमिली की स्कूल चेन शिव नाडर स्कूल्स के सीईओ भी हैं।

एक इंटरव्यू में अपनी रुचि के बारे में बताते हुए Roshni Nadar ने कहा था कि वाइल्डलाइफ पसंद करती हूं। वह लगभग हर साल वाइल्डलाइफ सफारी पर जाती हैं। उन्हें अफ्रीका के जंगलों में वाइल्डलाइफ सफारी पर जाना बहुत पसंद है। इसके अलावा रोशनी नाडर मल्होत्रा एक प्रशिक्षित शास्त्रीय संगीतकार हैं। संगीत, योग और ट्रेवल में उनकी खास रुचि है औऱ वे चुनौतियों के लिए तैयार रहती हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
0

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *